आगरा/लखनऊ, 7 सितंबर 2025: आगरा में बढ़ की स्थिति बनी हुई है। यमुना का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार लगभग 20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग जहां बाढ़ की आशंका बनी हुई है। कुछ लोग अब तक पलायन भी कर चुके हैं। वहीं, गांव में 3 से 5 फीट तक पानी भरने की सूचना है।

बाढ़ की सम्भावनाओं को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
“prevention is better than Cure” की थ्योरी पर काम करते हुए नजर आए। कैबिनेट मंत्री ने आगरा दक्षिण विधानसभा के यमुना नदी किनारे के क्षेत्रवासियों, जिलाधिकारी और नगर निगम सहित विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता के साथ एक बैठक की।
जिसमें सम्भावित खतरे से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। ताकि सही समय रहते हुए स्थिति से निपटा जा सके।

आगरा दक्षिण विधानसभा की जनता का कहना है कि जब उनके जनप्रतिनिध, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय राजधानी छोड़ कर आगरा में खुद अधिकारियों और जनता के साथ संभावित खतरे से निपटने के लिए रणनीत बनते हुए जनता के बीच है तो डरने की कोई जरूरत नहीं। हमारे नेता हमारे साथ है।

