लखनऊ 5 सितंबर 2025 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। Specialnews.in को मिली जानकारी के अनुसार सुभासपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को अपना इस्तीफा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें राजेश श्रीवास्तव ने लिखा-
“आदरणीय श्री अशोक अग्रवाल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ SBSP
सादर प्रणाम
मैंने (राजेश श्रीवास्तव ) व्यक्तिगत कारणों से अपने पद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है आप के द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आप का बहुत-बहुत आभार”🙏🏻
राजेश श्रीवास्तव
05.9.2025
हालांकि राजेश श्रीवास्तव ने इस्तीफा के साथ ही सुभासपा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
राजेश श्रीवास्तव ने specialnews.in को बताया कि सुभासपा पर छोड़ने के बाद भी वे समाज सेवा और जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते रहेंगे। डबल इंजन की सरकार की प्रशंसा करते हुए राजेश श्रीवास्तव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी स्लैब में जो छूट दी गई है, इसका लाभ हर प्रदेश की जनता को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है जो आने वाले समय में विकसित भारत 2047 में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका को प्रदर्शित करेगा।
