लखनऊ 15 जनवरी 2026: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने आज समाजवादी कलेंडर 2026 का लोकार्पण किया और कहा कि केवल लोकनायक जयप्रकाश नारायण की समग्र क्रान्ति की धारा ही देश को भ्रष्टाचार, मंहगाई की जाल और अन्याय की प्रवृति से मुक्त करा सकती है। नई पीढ़ी को देशहित में इस सत्य को जल्द से जल्द समझना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमको आपको जेपी के विचारों को जन जन तक पहुंचाना होगा। यह कलेंडर इस दिशा में छोटा ही सही लेकिन पवित्र प्रयास है।
इस अवसर पर जुटे साथियों और देश प्रदेश की जनता को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में देश जानलेवा खतरनाक दौर के चंगुल में फंस गया है। इससे मुक्ति का फिलहाल एक ही रास्ता बूथ। एक ही मंत्र है , अपना वोट बचाओ – भाजपा का फर्जी हटवाओ।
समाजवादी कलेंडर के लोकार्पण कार्यक्रम में लोकतंत्र
सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री, सपा नेता राम बचन चौधरी भी शामिल थे। अनिल त्रिपाठी ने शामिल सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
