नई दिल्ली 18 दिसंबर 2025 आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की एवं उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मध्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके अब तक के संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

