लखनऊ, 26 सितंबर 2025: रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र की महान जनता को समर्पित एक और सड़क की स्वीकृति मिल गई है। पूर्वांचल के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में मुलाकात की। इस मुलाकात में क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चाएं हुई और इस दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने नोनापार-प्यासी सलेमपुर मार्ग की खराब हालत से मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथी इस रोड का निर्माण और चौड़ीकरण पर जोर दिया।

विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के नोनापार-प्यासी सलेमपुर मार्ग के पुन निर्माण और चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 करोड़ 09 लाख की लागत से
नोनापार-प्यासी सलेमपुर मार्ग का चौड़ीकरण व उच्चीकरण किया जाएगा।
इस सड़क के बनने से यातायात में सहूलियत मिलेगी!
व क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी।
