लखनऊ 1मार्च 2026: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट से सबसे बड़ी खबर सामने आई है. ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की हैं. प्रेस टीवी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमले में शहीद हो गए हैं. इसके अलावा ईरानी मीडिया पर एक महिला एंकर ने रोते-रोते खामनेई के मौत का ऐलान किया. ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है. वहीं 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक हमले के वक्त वह अपने घर के दफ्तर में थे. वहीं इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी कि उनकी बेटी-दामाद, नाती और ईरानी रक्षा मंत्री मारे जा चुके हैं
