लखनऊ, 13 जून 2026: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा आयोजित जन चौपाल अभियान के अंतर्गत आज 13 जून 2026 को जोन-6 के मा० कल्याण सिंह वार्ड एवं मा० लालजी टंडन वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जन चौपाल के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति देने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि जन चौपाल नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी मंच है। चौपाल में गृहकर, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवर, मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज शाम 04:00 बजे मा० कल्याण सिंह वार्ड की जन चौपाल राम लाल लॉन, काकोरी मोड़, नरौना में आयोजित की जाएगी, जबकि शाम 06:00 बजे मा० लालजी टंडन वार्ड की जन चौपाल बरावन खुर्द स्थित पार्क में आयोजित होगी। दोनों जन चौपालों में संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, अभियंता एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जन चौपाल में प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखें तथा अपने क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।
