लखनऊ 22 जून 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए बुधेश्वर विहार निवासी शिवी शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
शिवी शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,भाई, बहन गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिवी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने पूरे समर्पण के साथ तैयारी की। सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षकों ने कहा कि शिवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
