मेरठ/लखनऊ 3अक्टूबर 2026: मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 230 पर ‘चाय पर चर्चा’ एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन बूथ महामंत्री रीना वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि पंडित सुनील भराला का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित सुनील भराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, संवाद और समर्पण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बूथ स्तर पर होने वाले ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ने के साथ-साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और जरूरतमंद लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा कार्य भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने समाज के बीच सेवा एवं जनसंपर्क की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के सेवा कार्यों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।
पंडित सुनील भराला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, परिश्रम और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है और कार्यकर्ताओं का निरंतर जनसंपर्क संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आलोक सिंघल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री फैसल, उपाध्यक्ष समी राणा, मंडल महामंत्री भारत वीर सैनी, बूथ अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सरदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सेवा, संवाद और संगठन के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
