लखनऊ: दीपावली के पावन पर्व के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ 5 कालिदास मार्ग, 1090 चौराहा, समतामूलक चौक एवं हजरतगंज सहित शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम द्वारा कराई गई भव्य सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

