लखनऊ, 6 फरवरी 2026: राजधानी लखनऊ में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर निदेशक महोदय ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारीः-
कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष)
निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष)
शुभम चौहान (संगठन मंत्री)
