लखनऊ / मेरठ :1 जून 2026: गाजियाबाद में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मामले में भाजपा के फायर ब्रांड नेता, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला आज दोपहर 2 बजे सूर्या चौहान के आवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।
पंडित सुनील भराला ने कहा कि सूर्या चौहान की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राष्ट्रीय परशुराम परिषद एवं समाज का प्रत्येक व्यक्ति पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
