लखनऊ/भदोही,9 नवम्बर 2026: जनपद भदोही के युवा समाजसेवी एवं जीवन मिता के प्रबंधक आर्य सुमन ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों और जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डॉ.आर्यन सुमन ने वार्ड नंबर 3 की जनता से अपील करते हुए त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने वार्ड नंबर 3 की जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए आगामी चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है।
आर्य सुमन ने जनता के सुख-दुख में साथ रहने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।
