लखनऊ,26 नवंबर 2026: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज 26 नवम्बर, 2026 को मनोरंजन संस्थान ऐशबाग में मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ गौरव अग्रवाल द्वारा मंडलीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सामूहिक पाठ के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को आत्मसात किया।
इस अवसर पर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करने तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं बंधुता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम ने संविधान के प्रति सम्मान के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने दैनिक जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 संजीय तिवारी द्वारा पॉलीक्लीनिक ऐशबाग में उपचार हेतु पहुंचे रेलकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को भारतीय संविधान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा लखनऊ जंक्शन पर स्टेशन निदेशक प्रणजीत सिंह द्वारा स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना को दोहराई गई तथा उक्त संविधान दिवस के अंतर्गत लखनऊ मंडल के विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों एवं उपमंडलीय कार्यालयों में भी संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर भारतीय संविधान के आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उक्त कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के समस्त शाखाधिकारी, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
