लखनऊ, 8 मई 2026: लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह एवं प्रेस वार्ता संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने पार्टी की नीतियों एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।
मोदीनगर के गोविंदपुरी के निवासी सतीश अग्रवाल को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने सतीश अग्रवाल कों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। पार्टी सुप्रीमो व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सतीश अग्रवाल को पत्र सौंप शुभकामनाएं दी और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उद्यमी सतीश अग्रवाल लंबे समय से व्यापारी राजनीति में सक्रिय हैं। उनके बड़े भाई स्व.अशोक अग्रवाल(नमक वाले)ने पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को बड़ी ऊंचाई और बड़ी कामयाबी दिलाई थी।

माना जा रहा है कि सतीश अग्रवाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पकड़ मजबूत तो होगी ही साथ ही देश भर के व्यापार जगत के बड़े व्यापारी भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ ताल से ताल मिलाकर चलेंगे। सतीश अग्रवाल का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुभासपा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है कार्यकर्ताओं का कहना है की यह पार्टी में बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है ऐसे में सतीश अग्रवाल के पार्टी से जुड़ने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुभसापा की राजानीतिक जमीन और मजबूत होगी और पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कार्यकर्ताओं का उत्साह, जनसमर्थन एवं संगठन के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि सुभासपा निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
