लखनऊ, 9 जुलाई 2026:माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार 12 जुलाई (रविवार) को फिर नया इतिहास रचेगी। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जनसहभागिता से पूरे प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए नोडल (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग) ने तैयारी शुरू कर दी है।
अभियान की सफलता के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55, 499 निजी पौधशाला व 38 नवीन नर्सरियों से सभी विभागों, जनपदों व मंडलों में वितरित किए जा रहे पौधे।
वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान में 1.55 करोड़, रेशम में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे हो चुके तैयार।
वन एवं वन्यजीव विभाग लगाएगा सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे।
ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि 3.25 करोड़, उद्यान 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग तरफ से लगेंगे एक करोड़ पौधे।
पौधरोपण महायज्ञ 2026 अभियान में शामिल होंगे रेलवे व रक्षा मंत्रालय, रेलवे 12 लाख व रक्षा मंत्रालय लगाएगा 7 लाख पौधे ।


पौधरोपण महायज्ञ 2026 (12 जुलाई-2026) को 35 करोड़ व अन्य विशिष्ट आयोजनों पर पौधरोपण के लिए वन विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान में 1.55 करोड़, रेशम में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे तैयार हो चुके हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55 पौधशाला, 499 निजी पौधशाला व 38 नवीन नर्सरियों से सभी विभागों, जनपदों, मंडलों को पौधे दिए जा रहे हैं।
राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभाग भी लगाएंगे पौधे
केंद्र व प्रदेश सरकार के विभाग मिलकर इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। नोडल विभाग, वन एवं वन्यजीव विभाग सर्वाधिक 15 करोड़ से अधिक पौधरोपण करेगा। ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग एक करोड़ पौधे रोपित करेगा। केंद्र सरकार के रेलवे की तरफ से 12 लाख, रक्षा मंत्रालय की तरफ से 7 लाख पौधरोपण किया जाएगा।

पौधे की आपूर्ति के लिए कारगर होता है डीएसटी मोबाइल ऐप
मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) अदिति शर्मा ने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधशालाओं से सहयोगी विभागों को पौधों की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए क्यूआर कोड आधारित इंडेंट जनरेट के पौध लेने के लिए अन्य विभागों के अधिकृत कर्मी को उपलब्ध कराया जाता है। यह कर्मचारी इंडेंट को लेकर वन विभाग की पौधशालाओं में जाता है। वहां वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा डीएसटी मोबाइल ऐप के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकृत कर्मचारी को क्यूआर कोड स्कैन कर मांग के अनुरूप पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने के पश्चात विभिन्न विभागों को प्रजातिवार उपलब्ध कराये गये पौधे और इसे प्राप्त करने वाले कर्मचारी का डेटा सुरक्षित किया जाता है।

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के लिए नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार हो गए हैं। 12 जुलाई को होने वाले उत्सव के लिए मंडल, जनपद व विभागवार निरंतर पौध वितरण किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनसहभागिता और सभी विभागों के सहयोग से यह महायज्ञ अभूतपूर्व करने हेतु वन विभाग प्रयासरत है।
