लखनऊ, 12 नवम्बर 2026: लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया।

महापौर ने इस उपलब्धि के लिए सीएम योगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन से लखनऊ में स्वच्छता और नगरीय विकास के कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।
इस अवसर पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी’, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव एवं मा० महापौर प्रतिनिधि प्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
