लखनऊ, 20 अगस्त 2026: इन्दिरा नगर का प्रमुख एवं ऐतिहासिक भूतनाथ बाजार अब विकास और आधुनिक सुविधाओं के नए स्वरूप में नजर आएगा। वर्षों से व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही मांग को अब धरातल पर उतारते हुए बाजार के कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹743.00 लाख (₹7.43 करोड़) की लागत से भूतनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं डेकोरेटिव लाइट्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
यह परियोजना केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि भूतनाथ बाजार को अधिक सुंदर, व्यवस्थित और सुविधाजनक बाजार के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सड़क चौड़ीकरण के साथ पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए व्यवस्थित फुटपाथ तथा आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, जिससे बाजार की सुंदरता के साथ-साथ यातायात एवं आवागमन की सुविधा में भी सुधार होगा।

वर्षों पुरानी मांग अब विकास की जमीन पर
भूतनाथ बाजार के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए शुरू की गई यह परियोजना व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ बाजार को बेहतर स्वरूप प्रदान करेगी। व्यवस्थित सड़क, बेहतर पैदल मार्ग और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से ग्राहकों एवं व्यापारियों दोनों को सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि भूतनाथ बाजार को केवल विकसित करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि इसे ऐसा सुंदर और व्यवस्थित बाजार बनाना है, जिस पर व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को गर्व हो। आने वाले समय में भूतनाथ बाजार लखनऊ के प्रमुख और आकर्षक बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के सुझावों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। भूतनाथ बाजार का यह विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इस अवसर पर भूतनाथ मंदिर के महंत रुद्रनाथ , मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया , मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवरी मंडल महामंत्री संदीप पाठक , शेखर श्रीवास्तव , पूर्व नगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह , नगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, लखनऊ महानगर कार्यकारिणी सदस्य शशांक शेखर ‘गोल्डी’ , व्यापारी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं पूर्व पार्षद राम मोहन अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण एवं देवतुल्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
भूतनाथ बाजार के लिए यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि एक नई पहचान की शुरुआत है—जहां बाजार की पुरानी रौनक आधुनिक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ नए स्वरूप में दिखाई देगी।
